फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor rally took out achievements

ट्रैक्टर रैली निकाल बतायी उपलब्धियां

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Tractor rally took out achievements
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को किसानट्रैक्टर रैली गैपुरा चौराहे पर आयोजित हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या मेंकिसान ट्रैक्टर के साथ शामिल हुए। रैली की मुख्य अतिथि किसान मोर्चा की राष्ट्रीयकार्यसमिति सदस्य ललिता देवी कुशवाहा रहीं। मुख्य अतिथि ने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के किसान कल्याण के लिए चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार सेबताया। उन्होंने अटल भू-जल योजना, किसान ऋण मोचन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पी.एम. फसल बीमा एवं किसान सम्मान निधि जैसे अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्षभाजपा बृजभूषण सिंह ने मुख्य अतिथि समेत आये हुए सभी सम्मानित किसानों का स्वागत वअभिनन्दन किया और कहा कि केसीसी, क्रय केन्द्र एवं ट्रैक्टर-ट्राली को टैक्सफ्री अटल जी के समय में किया गया था। यूरिया को शत प्रतिशत नीम कोटेड करके कालेबाजारी को भाजपा सरकार ने समाप्त किया। सभा के बाद मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष नेसंयुक्त रूप में झण्डा दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

सभा को क्षेत्रीय महामंत्रीसुनील पटेल ने भी संबोधित किया। संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नागेश्वरतिवारी ने किया। रैली में मुख्य रूप से बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बलवंत प्रसाद भगतकुशवाहा, किरन गुप्ता, रविशंकर पाण्डेय, संजय यादव, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेशप्रताप सिंह, अमर बहादुर सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह पटेल, प्रशान्त पाण्डेय, मानसदूबे, आशुतोष त्रिपाठी, अनिल सिंह, इन्द्र बहादुर सिंह, सुजीत मोदनवाल, रामशिरोमणिमौर्य, संतोष तिवारी, संदीप शुक्ला, नीरज सिंह समेत सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में वितरित किया अंगवस्त्रम
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट हरिद्वार की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका पांडेय ने रैली में शामिल किसानों को अंगवस्त्रम वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच में आकर उन्हें प्रसन्नता हुई है। क्योंकि उन्हीं लोगों के कारण सभी को अन्न की प्राप्ति होती है। उन्हीं की मेहनत और तपस्या से ही लोगों के घरों में खुशहाली आती है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने मंच पर प्रियंका पांडेय का स्वागत किया गया एवं विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट और उनके द्वारा दिए हुए सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed