फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tips given by veteran soccer players

अनुभवी फुटबाल खिलाड़ियों ने दिए टिप्स

Fri, 08 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 08 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tips given by veteran soccer players
मोर्चा घर स्थित फुटबाल मैदान पर गुरुवार को फुटबालरों का मेला लगा। अवसर था अंतर मंडलीय जूनियर बालक फुटबाल टीम के चयन का।
विज्ञापन


मंडल के तीनों जिलों से फुटबालर मोर्चाघर मैदान पर पहुंचे थे। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी और पूर्व खिलाड़ियों ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया। अनुभवी खिलाड़ियों ने उन्हें खेल के टिप्स भी दिए।

मोर्चाघर मैदान पर बहराइच में आयोजित होने वाले अंतर मंडलीय जूनियर फुटबाल टीम का चयन होने की जानकारी मिलने पर चुनार, कछवां, सोनभद्र, भदोही के अलावा तीनों जिलों के कई स्थानों से बूट और किट में पहुंचे थे।
विज्ञापन


एक स्कूल के छात्र खिलाड़ी अपने टीम मैनेजर और कोच के साथ पहुंचे थे। कछवां के पूर्व खिलाड़ी अशरफ अली और स्थानीय कोच मुहम्मद तुफैल, राहिल अली एवं अजय कुमार ने खिलाड़ियों के खेल का बारीकी से अध्ययन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार की पारिखी नजरें भी खिलाड़ियों के किक, शूट और लॉब पर लगी रहीं।

70 खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में बांट कर मैच प्रैक्टिस कराया गया जिसके बाद शहनवाज, सलामत, तौसीफ, गौरव,संतोष कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष, प्रभात, फहद शाहिद, आदिल, आसिफ, शब्ज, रोहित का चयन किया गया।

टीम मैनेजर के रूप में अशरफ अली को नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed