फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thrown in Siwan after being defeated in election rivalry

चुनावी रंजीश में अधमरा कर सीवान में फेंका

Wed, 09 Mar 2022 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Thrown in Siwan after being defeated in election rivalry
चौकी क्षेत्र के मनई गांव में चुनावी रंजिश के चलते सोमवार की रात हमलावरों ने एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। अधमरा कर व्यक्ति को गांव के बाहर सीवान में फेंककर हमलावर भाग गए। मंगलवार की सुबह वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। परिजन उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विधानसभा का चुनाव संपन्न होने के बाद मनई गांव निवासी बाबूलाल (50) पुत्र पांचू राम को गांव के चार लोगों ने सोमवार की रात में मनई गांव के बाहर सीवान में घेर कर लाठी डंडे से पीट कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर बाबूलाल को छोड़कर फरार हो गए। रात भर बाबूलाल गांव के बाहर सीवान में पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह होश में आने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जमालपुर ले गई। वहां चिकित्सक ने व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी शेरवां मानवेन्दर सिंह ने बताया कि घायल की पत्नी चिन्ता देवी की तहरीर पर मनई गांव के मनीष पटेल, गुड्डू पटेल, भरोष बियार, पिंटू बियार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed