{"_id":"6734407ff26ef469810106a7","slug":"three-young-man-died-in-road-accident-in-mirzapur-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की मौत: एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे युवक, भारी वाहन ने मारी टक्कर; सभी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन की मौत: एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे युवक, भारी वाहन ने मारी टक्कर; सभी ने तोड़ा दम
Wed, 13 Nov 2024 11:30 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:30 AM IST
सार
मिर्जापुर जिले में आधी रात में भारी वाहन के चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ा। वहीं तीसरा अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के भरेहठा गांव के पास मंगलवार की देर रात किसी भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
ये है मामला
नकहरा गांव निवासी गरीब (23) पुत्र पनधारी, अपने चचेरे भाई विजय कुमार पुत्र (22) पुत्र रामआसरे व पसही अदलहाट निवासी अपने परिचित हलचल (21) पुत्र मनोज के साथ जमुई से घर नकहरा जा रहा था। इसी दौरान किसी भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें गरीब व विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं गंभीर रूप से घायल हलचल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की भोर में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन