फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three women die due to lack of blood

खून की कमी से तीन महिलाओं की मौत

Thu, 27 Jul 2017 12:06 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Thu, 27 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिले में एक ही दिन के अंदर प्रसव के बाद खून की कमी से तीन महिलाओं की मौत हो गई। हालांकि दो मामले सोनभद्र जनपद से आए थे जिसमें एक महिला मृत अवस्था में आई थी लेकिन दो में से एक मामला जिला महिला चिकित्सालय तथा दूसरा मंडलीय चिकित्सालय का है। इन महिलाओं की मौत के पीछे कौन जिम्मेदार है यह कोई तय नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

पहला मामला जिला महिला चिकित्सालय का है। यहां सोनभद्र जनपद के कोरकी गांव निवासिनी रेखा पत्नी बाल गोविंद को प्रसव के बाद खून की कमी होने पर उसे सोनभद्र जिला चिकित्सालय से मिर्जापुर के जिला महिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। दूसरा मामला मंडलीय चिकित्सालय का है। सोनभद्र जनपद के ही माची थाना क्षेत्र के बाकी गांव निवासिनी फूलकुमारी पत्नी महेंद्र को प्रसव के बाद खून की कमी होने पर उसे जिला महिला चिकित्सालय लाया गया था। यहां पहुंचने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था लेकिन देर शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी प्रकार तीसरा मामला भी मंडलीय चिकित्सालय का है। चील्ह थाना क्षेत्र के भटवेरा गांव निवासिनी संगीता पत्नी मनिराम को 24 जुलाई को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। खून की कमी होने के बावजूद प्रसव पीड़ा होने पर उसका प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान अधिक खून बह जाने पर उसे मंडलीय चिकित्सालय में खून चढ़ाने के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed