फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people including head constable died in mirzapur suspected suffering from heat stroke

Mirzapur News: हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत, लू लगने की आशंका; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 09 Jun 2024 10:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 10:17 AM IST
सार

Mirzapur News: जिले में तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिसकर्मी की बात की जाए तो वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। दूसरी और तीसरी घटना हलिया और चुनार थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
Three people including head constable died in mirzapur suspected suffering from heat stroke
मिर्जापुर में लू लगने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस बीच तीनों की मौत लू लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। लालगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। हलिया थाना क्षेत्र के नदना गांव में एक युवक की मौत हो गई है। चुनार थाना क्षेत्र कुबा खुर्द तरंगा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के गोरा बाजार निवासी हरीश कुमार पुत्र सहदेव राम हेड कांस्टेबल के पद पर लालगंज थाने में तैनात थे। शनिवार को दोपहर में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव तथा सहकर्मी तत्काल हरीश को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हरीश कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक हेड कांस्टेबल हरीश कुमार की मौत लू लगने से होने की बात बताई जा रही है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जताई लू लगने की आशंका

हलिया थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी 40 वर्षीय नरेश कोल की घर पर मौत हो गई है। नरेश कोल प्रयागराज में रहकर मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार को प्रयागराज से घर आए थे। शनिवार को दोपहर में अचानक घर पर मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने की आशंका जताई है। 

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। नरेश से तीन पुत्र हैं। ग्राम प्रधान मनोज शर्मा ने बताया कि नरेश शुक्रवार को प्रयागराज से घर आया था। शनिवार को दोपहर में उसकी मौत हो गई। मौत लू लगने से हुई है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। 

उधर, सक्तेशगढ़ क्षेत्र के कुबा खुर्द तरंगा निवासी 40 वर्षीय अनिल पटेल पुत्र तेज सिंह शुक्रवार को शाम को खेत में सब्जी लेने गए। रात में घर पर भोजन बनने के बाद लोग उनका इंतजार कर रहे थे। घर में न होने पर तेज सिंह रात 10 बजे खेत की तरफ गए तो देखा कि अनिल मृत पड़ा था। 

उन्होंने इसकी सूचना घर पर दी। परिजनों ने लू लगने से मौत होन की आशंका जताई। शनिवार को सुबह पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed