फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three officers negligent adverse comment

Three officers negligent adverse comment

Sun, 12 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 12 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three officers negligent adverse comment
विन्ध्याचल मंडल के आयुक्त अनिल कुमार ने मंडल के तीनों जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा तीन अधिकारियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वे विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संयुक्त निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि वे किसानों को अधिक से अधिक जानकारी एवं कृषि यंत्रों तथा बीज, खाद के संबंध में जानकारी देने के लिए विकास खंड स्तर पर खरीफ तथा जायद की गोष्ठियां आयोजित करायें।
विज्ञापन


बैठक के दौरान उन्होंने ओला से प्रभावित किसानों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। सीसी रोड की समीक्षा में मंडल में अपेक्षित प्रगति न आने के कारण अधीक्षण अभियंता आरईएस को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा कार्य में प्राप्त धन की तुलना में काफी कम व्यय किए जाने पर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मिर्जापुर तथा निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप गुणवत्ता न मिलने और समय से कार्य पूरा न करने पर प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। 

सोनभद्र में वैकल्पिक मार्ग प्रकाश व्यवस्था में लक्ष्य पूरा न होने पर अपर मुख्य अधिकारी सोनभद्र को चेतावनी देने का निर्देश दिया।

मनरेगा कार्य में लापरवाही बरतने तथा प्राप्त धन व्यय न करने पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग , अधीक्षण मंडलीय अधिकारी भूमि संरक्षण, अधीक्षण अभियंता सिंचाई से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश अपर आयुक्त को दिया।

इंदिरा आवास की समीक्षा के दौरान कहा कि जो लाभार्थी पूर्व के वित्तीय वर्ष के आवास मद में धनराशि लेकर नहीं बना रहे हैं, उन्हें आरसी जारी जारी करने का निर्देश दिया।


पेयजल की समीक्षा में   गर्मी को देखते हुए पहाड़ी गांवों में जहां हैंडपंपों ने पानी देना छोड़ दिया वहां टैंकरों की मदद से पानी पहुंचाया जाय। उन्होंने पाइप लाइन पेयजल योजना में टंकियों की सफाई के निर्देश भी दिया।

बैठक में आजीविका मिशन, समाजवादी पेंशन, संपर्क मार्ग, कौशल विकास योजना , स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed