फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three nominated including one independent candidate

एक निर्दल प्रत्याशी सहित तीन ने किया नामांकन

Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three nominated including one independent candidate
मिर्जापुर। मिर्जापुर-सोनभद्र प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिये सोमवार को नामांकन कक्ष में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह ने नामांकन किया। एक निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम चन्द पहले ही नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। भीड़भाड़ के चलते बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक परिसर के बाहर ही रहे। हालांकि मुख्यालय परिसर में भी समर्थकों की जबरदस्त भीड़ रही। नामांकन के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग आफिसर प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल उपस्थित रहे। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। रिटर्निंग आफिसर, जिलाधिकारी ने बताया कि 22 मार्च को नाम निर्देशनों की जांच, 24 मार्च को नाम वापसी तथा मतदान नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 12 अप्रैल को निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित किया गया है। भाजपा की ओर से विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, रत्नाकर मिश्र, जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह, जिला महामंत्री संतोष गोयल, विवेक बरनवाल, ज्ञान प्रकाश दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आखिरी समय में जारी हुई सूची
मिर्जापुर। भाजपा प्रत्याशी श्याम नारायण सिंह का नाम पार्टी ने आखिरी समय में सूची में जोड़ा और सूची जारी की गई। यही वजह रही कि शुरुआत में सिटी क्लब में सभा का पंडाल तो भगवामय रहा लेकिन भाजपा का झंडा नहीं लगा था। सूची जारी होने के बाद भाजपा का झंडा भी लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed