फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three inter-state poisoners arrested

अंतरजनपदीय तीन जहरखुरानों को किया गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three inter-state poisoners arrested
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने पथरहिया रेलवे परिसर के पास से मंगलवार की दोपहर अंतरजनपदीय जरहखुरान गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नगदी और आभूषण बरामद किया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार ने कटरा कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर किया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के पुराकाशीनाथ दुबार निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने कटरा कोतवाली में तहरीर दिया था। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि अनिल कुमार मिश्रा की बहन निगम तिवारी भदोही के उपरौठ औराई के भदोही से मायके आई थी। 13 दिसंबर को अपने ससुरल जाने के लिए बथुआ तिराहा तक रिर्जव टेंपो से आए। शीतला मंदिर बथुआ पर एक मार्शल उनके पास आकर खड़ी हुई। कहां जाना है इस बारे में पूछा। औराई जाने के लिए बताया गया तो कहा कि हम भी औराई जा रहे हैं। बहन अपने पति और पुत्री को बैठाकर वापस अपने घर पहुंचा। मेरे बहनोई द्वारा हमको फोन करके बताया गया कि मार्शल चालक व उसमें बैठे लोगो द्वारा प्रसाद के नाम पर पेडा खिला दिया गया। जिममें हम लोग नशे में आ गए। बेहोश होने पर बैग से सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने का झुमका, चांदी की पायल व सोने की दो अंगूठी व 22 सौ रुपये नगद निकाल कर शास्त्री पुल पर छोड़कर भाग गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर कटरा कोतवाल रमेश यादव ने पथरहिया रेलवे परिसर के पास घेरेबंदी कर राजेश श्रीवास्तव निवासी जसरा थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज, जमाल पुत्र स्व. मो. नसीम निवासी बुन्दावा थाना घूरपूर जनपद प्रयागराज व मो. इस्लाम उर्फ रज्जन पुत्र स्व. साबिर निवासी कोरांव गांधीनगर थाना कोरांव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed