फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three injured in gas cylinder explosion

गैस सिलेंडर फटने से तीन घायल

Fri, 04 Mar 2022 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
Three injured in gas cylinder explosion
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ जंगीरोड लेबर कालोनी में गैस सिलेंडर रिफलिंग करते समय फट गया। इससे मौके पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। संयोग था कि वहां रखे अन्य सिलेंडर में आग नहीं लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की छोटी वैन मौके पर पहुंची थी। तीनों घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मुकेश विश्वकर्मा गैस एजेंसी में काम करता था। वह अपने घर पर गैस सिलेंडर रखा था। सुबह के साढ़े 11 बजे के समय बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में रिफलिंग किया जा रहा था। इस दौरान सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर लोग सहम गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सिलिंडर फटने से वहां पर मौजूद करन विश्वकर्मा (17) पुत्र मुकेश विश्वकर्मा, दो मजदूर विकास कुमार यादव (22) पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी कैलाशपुरी कालोनी, उदय यादव (22) पुत्र सुर्यबली यादव निवासी भैंसहिसा टोला घायल हो गए। सूचना पर मंडी चौकी और कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पतल ले गई। गंभ्रीर रूप से घायल करन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिलेंडर फटने की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची थी। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed