फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three including a woman died due to electrocution

बिजली की चपेट में आने से महिला समेत तीन की मौत

Tue, 05 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three including a woman died due to electrocution
लालगंज थानाक्षेत्र के कोल्हुआ गांव में मंगलवार की दोपहर बारिश के दौरान बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य झुलस गए।
विज्ञापन

लहंगपुर चौकी क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में घर से कुछ दूर मोहित कुमार (16) पुत्र शिव कुमार, ममता (12) पुत्री रमाकांत, मुन्ना (8) पुत्र मोनू, ईश्वर (10) पुत्र कमला, अनूप (12) पुत्र राजू मवेशी चरा रहे थे। दोपहर के डेढ़ बजे एकाएक गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। इस पर सभी पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान फूलकुमारी (30), अपने पुत्र मुन्ना को बुलाने पहुंच गई। तभी बिजली गिरने से सभी चपेट में आ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसी फूलकुमारी, मोहित और ममता को मंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना और ईश्वर का मंडलीय अस्पताल और अनूप का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। एसडीएम लालंगज ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
बच्चे को बुलाने गई मां हो गई हादसे का शिकार
स्कूल से आने के बाद मुन्ना पास में सीवान में चर रहे मवेशी को लेने गया था। बारिश होने पर उसकी मां फूलकुमारी उसे बुलाने के लिए गई थी। बच्चे को बुलाने के कई गई मां खुद हादसे का शिकार हो गई। हादसे में मां की मौत हो गई। बच्चा बच गया। उसे मामूली रुप से झुलस गया।
विज्ञापन

कक्षा नौ के छात्र थे मृतक बालक और बालिका
वज्रपात होने से मृत बालक और बालिका कक्षा नौ के छात्र थे। ममता के पिता रमाकांत गलीचा बुनाई का कार्य करते है। ममता एक भाईतीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। मौत से भाई-बहनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। यही हाल मोहित के परिवार का है। मोहित के पिता मजदूरी करते है। मोहित तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व हुई थी चार मौत
एक सप्ताह पूर्व मंगलवार को ही वज्रपात से चार लोगों की जान चली गई थी। इसमें लालगंज के चरखी खुर्द गांव में नंदिनी (10) और दिघुली गांव निवासी साधना (15) की मौत हुई थी। इसी दिन शाम को अदलहाट थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में मजदूरी कर लौट रही प्रिया देवी (38) और लीलावती की मौत हो गई थी। एक सप्ताह में वज्रपात से अब तक सात की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed