{"_id":"620be969091c9b7f3c2fa591","slug":"three-ganja-smugglers-sent-to-jail-mirzapur-news-vns6387888101","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांजा तस्कर भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांजा तस्कर भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान कार से गांजा बरामद करने के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को चालान कर जेल भेज दिया।
मड़िहान थाना के सामने सोमवार की शाम को जांच अभियान में जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा निवासी एक युवक के साथ झारखंड निवासी दो लोग को पकड़ा। संदेह होने पर तलाशी ली गई तो तो कार के पिछले सीट के नीचे बने बाक्स में गांजा मिला। पुलिस ने 46 किलो गांजा बरामद किया। टीम ने छत्तीसगढ़ निवासी टिकेश्वर यादव, दीपुराम गौड़ उड़ीसा व जिगना निवासी हरिनारायण प्रजापति को गिरफ्तार किया।
तस्करों ने बताया कि क्षेत्र में फुटकर दुकानों पर गांजा की आपूर्ति की जाती है। मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया। थाना क्षेत्र के दो दर्जन गांजा, मदिरा (कच्ची शराब) व हीरोइन बिक्रेता सक्रिय हैं। कस्बा स्थित घोरावल रोड, गोपालपुर, कलवारी, ददरा, राजापुर, गढ़वा, पटेवर, चुनियरा, पटेहरा-दीपनगर, बलुहवां तेनुइया आदि गांव में बेरोकटोक मादक पदार्थो की बिक्री हो रही है। जंगली क्षेत्र होने के कारण महुआ से निर्मित बिना डिग्री शराब की बिक्री से आसपास के लोग परेशान रहते हैं। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने कहा कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।