{"_id":"62a717c30cd06c16be713b76","slug":"three-devotees-died-due-to-drowning-in-ganga-in-vindhyachal-during-bath-there-was-chaos-at-ghat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल में बड़ा हादसा: नहाते वक्त तीन चचेरे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत, दर्शन-पूजन को अंबेडकर नगर से आए परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल में बड़ा हादसा: नहाते वक्त तीन चचेरे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत, दर्शन-पूजन को अंबेडकर नगर से आए परिवार में कोहराम
Mon, 13 Jun 2022 04:26 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:26 PM IST
सार
यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल धाम में एक बार फिर गंगा स्नान के दौरान हादसा हो गया। सोमवार दोपहर परशुराम घाट पर तीन चचेरे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
परशुराम घाट पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल धाम में एक बार फिर गंगा स्नान के दौरान हादसा हो गया। सोमवार दोपहर परशुराम घाट पर स्नान कर रहे तीन चचेरे भाई डूब गए। घंटे भर की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विंध्याचल धाम में स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दो माह में गंगा नदी में डूबने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने घाटों पर बैरिकेडिंग का निर्देश दिया था, पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। सोमवार को एक और हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन
अंबेडकर नगर से विंध्याचल आया था परिवार
अंबेडकर नगर जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी परिवार दर्शन पूजन के लिए विंध्याचल आया था। परिवार के तीन चचेरे भाई स्नान के लिए परशुराम घाट पर गए थे। स्नान करते समय गहरे जल में जाने से तीनों चचेरे भाई शक्ति यादव (16) पुत्र इंद्रजीत, अमन यादव (17) पुत्र अमरजीत, वैभव यादव (17) पुत्र सन्त कुमार यादव डूबने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
शोर मचाने पर आसपास के गोताखोर उन्हें बचाने के लिए गंगा नदी में कूदे। घंटों मशक्कत करने के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। तबतक मौक पर पहुंची पुलिस तीनों को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।