{"_id":"e1b1db3f2feb515af3e9783c525f817f","slug":"three-days-of-freezing-lost-six-of-life-force-from-logaht-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में ठंड से छह ने गंवाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों में ठंड से छह ने गंवाई जान
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 17 Dec 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहरी ने लगातार तीसरे दिन लोगों को घरों में ठिठुरने को विवश कर दिया है। मनुष्य से लेकर पशु पक्षी तक भीषण ठंड से परेशान हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड की जद में आकर विकास खंड कोन व पहाड़ी में मंगलवार को दो लोगाें की मौत हो गई।
इस तरह तीन दिनाें के अंदर ठंड की चपेठ में आन से मौतों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
भीषण ठंड के कारण दिन की शुरुआत कोहरे से हो रही। बाहरी इलाकों में सुबह के नौ बजे तक कोहरे का साम्राज्य फैला रहता है।
दोपहर 12 बजे के बाद भगवान भास्कर के दर्शन हो रहे। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है और लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। बड़े बुर्जुगों के लिए तो ठंड मौत बन कर सामने आ रही है।
चेतगंज संवाददाता के अनुसार, चील्ह थाना क्षेत्र के करेरूआ गांव निवासिनी इसरावती देवी 70 वर्ष पत्नी मंगलवार की भोर में शौच के लिए सिवान में गई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान उनको ठंड लग गई और उनकी तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी चील्ह पहुंचे। जहां चिकित्सकाें ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
पड़री संवाददाता के अनुसार, दूसरी मौत पड़री थाना क्षेत्र के कोहटा खम्हारी गांव निवासिनी दुआरसी 65 वर्ष की हुई। परिवारीजन के अनुसार दुआरसी मंगलवार की सुबह सोकर उठी इसी दौरान उसे ठंड लगने लगी।
तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। लगातार तीसरे दिन दो लोगाें की मौत होने पर लोग परेशान होने लगे हैं।
ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा इससे लोग अपने ही घर में दुबक कर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। जरा सी लापरवाही लोगाें के लिए उनकी मौत का कारण बन जा रही है।