फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three crore for better treatment of corona patients

कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए तीन करोड़

Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three crore for better treatment of corona patients
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी खबर यह है कि जिलें में कोरोना संक्रमण से लोगों बचाने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने तीन करोड़ रुपये आवंटित किया है। तीन करोड़ रुपये से जरुरत पड़ने पर संसाधन, उपकरण, दवाएं आदि सुविधाओं की पूर्ति की जाएगी। जिससे की कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ्य बनाया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलाव होने के कारण सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हो गए थे। जिले में भी बेहतर उपचार के लिए संसाधनों की कमी है। कोरोना संक्रमितों को कोई समस्या न हो और जिले में कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने बजट जारी किया है। सरकार ने जिलों को दो भागों में बांटा है। इसमें बड़े जिलों को पांच करोड़ और अन्य को तीन करोड़ की श्रेणी में रखा है। मिर्जापुर जिला तीन करोड़ की श्रेमी में है। डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि कोरोना संक्रणम से निपटने के लिए जिले को तीन करोड़ रुपये मिला है। बताया कि जिले में फिलहाल बेड की कमी नहीं है, पर भविष्य में संक्रमण बढ़ने पर मरीज बढ़ेंगे तो संसाधनों की जररुत पड़ेगी। शासन से मिले पैसे से संसाधन, उपकरण, दवाएं आदि चीजें मुहैया कराई जाएगी। जिससे की कोरोना संक्रमण को रोका जा सके और उससे संक्रमित को जल्द स्वस्थ्य किया जा सके। बताया कि इसके लिए कमेटी बनाया गया है। कमेटी में डीएम सुशील कुमार पटेल, सीडीओ अविनाश सिंह, सीएमओ डा. ओपी तिवारी को रखा गया है। जो पैसे के उपयोग के लिए फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed