फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three children drowned pond in Mirzapur chaos

UP News: बालक को बचाने में डूबीं 2 बालिकाएं, तीनों की मौत, वनवासी बस्ती में मातम; परिजनों की आंखें हुईं नम

Thu, 10 Oct 2024 05:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 05:17 PM IST
सार

Mirzapur News: तालाब में तीन बच्चों के डूबने की सूचना पाकर मौके पर विंध्याचल थाना की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए अन्य कार्रवाई की गई। इसके पहले ग्रामीणों ने बालक-बालिकाओं को तालाब से निकाल लिया था, तब तक उनकी सांसें थम गईं थीं।

विज्ञापन
Three children drowned pond in Mirzapur chaos
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के दुहौवां गांव में गुरुवार की शाम तालाब में स्नान कर रहे एक बालक को बचाने गईं दो बालिकाएं भी डूबने लगीं। शोर मचाने पर तीनों को डूबते देख आस-पास मौजूद ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणाें की मदद से तीनों को तालाब से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी और एएसपी सिटी नितेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के हरई गांव निवासी वनवासी परिवार के लोग लंबे समय से दुहौवां गांव में डेरा जमाए हुए हैं। गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वनवासी परिवार के परदेशी वनवासी (7) पुत्र बबलू, कुमारी अतवारी (12) पुत्री स्व. संजय वनवासी और कुमारी गिद्दड़ (10) पुत्री कलंदर वनवासी पतरी में चावल-दाल लेकर खाने के लिए डेरा के पास स्थित तालाब के पास गए थे। खाना खाने के बाद परदेशी तालाब में नहाने के लिए चला गया। नहाते समय परदेशी डूबने लगा।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
उसे डूबते देख वहां मौजूद कुमारी अतवारी और कुमारी गिद्दड़ तालाब में उतरकर परदेशी को बचाने की कोशिश करने लगीं। बचाने के प्रयास में तीनों तालाब में डूबने लगे। डूबने समय बालिकाओं ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे। परिजनों को सूचना देकर ग्रामीण तालाब से तीनों को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए। तीनों को बाहर तो निकाल लिया गया, परंतु तब तक तीनों की मौत हो गई थी।

शव बाहर आते ही डेरा में रहने वाले वनवासी परिवार के लोगों के अलावा आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी सिटी नितेश सिंह और सीओ सिटी विवेक जावला ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बोले अधिकारी
कोट गांव में डेरा में रहने वाले तीन बच्चाें की तालाब में डूबने से मौत हुई है। एक छोटा बच्चा तालाब में डूब रहा था। उसे बचाने गईं दाेनों लड़कियां भी डूब गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - नितेश सिंह, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed