फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three bike riders injured after falling from a bridge without railing

रेलिंग विहीन पुल से गिरकर बाइक सवार तीन घायल

Sat, 19 Jun 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured after falling from a bridge without railing
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया स्थित अदवा नदी के रेलिंग विहीन पुल से शनिवार को अनियंत्रित होकर बाइक सवार पांच फीट नीचे गिरकर घायल हो गए। मौके पर पंहुचे ग्रामीणों ने बाइक सहित घायलों को नदी से बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेज दिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के लापरवाही से आए दिन हादसा हो रहा है, लोग घायल हो रहे हैं, पर रेलिंग विहीन पुल की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी हरदीघाट निवासी एक बाइक पर तीन सवार तीन 18 वर्षीय राजू, 17 वर्षीय रमेश और 22 वर्षीय उमेश के साथ रिश्तेदारी हलिया थाना क्षेत्र के बैधा गांव में गए थे। तीनों बाइक से वापस आ रहे थे। जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के अदवा नदी के रेलिंग विहीन पुल के मोड़ पर पंहुचे कि बाइक अनियंत्रित होकर लगभग पांच फीट नीचे गिर गई। इससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार के पुल से नीचे गिरने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायलों को बाइक सहित पुल के नीचे से निकालकर उपचार के लिए निजी चिकित्सालय भेजवाया। घटना की जानकारी चौकी प्रभारी मतवार रामनगीना यादव व कांस्टेबल जयप्रकाश यादव भी पंहुचकर जानकारी लिया। रेलिंग विहीन पुल से लगातार हादसे हो रहे है, पर संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed