फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three big liquor smugglers arrested including prizes

इनामियां सहित तीन बड़े शराब तस्कर गिरफ्तार

Sun, 13 Feb 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three big liquor smugglers arrested including prizes
मिर्जापुर। देहात कोतवाली, स्वाट और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार की सुबह करनपुर पहाड़ी स्थित ब्रहृबाबा मंदिर के पास से मैजिक वाहन से अवैध शराब के साथ तीन बड़े शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। इसमें एक तस्कर की पिछले वर्ष करोड़ों की संपत्ति जब्त हुई थी तो दूसरा 20 हजार का इनामियां था। तीसरे आरोपी पर भी कई मुकदमें है। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर देहात कोतवाली के उप निरीक्षक काशी सिंह, आबकारी निरीक्षक विवेक दुबे और स्वाट प्रभारी राजेशजी चौबे ने टीम के साथ करनपुर पहाड़ी स्थित ब्रहृबाबा मंदिर के पास घेरेबंदी किया। इस दौरान एक मैजिक आती दिखाई दी। मैजिक वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 150 लीटर अपमिश्रित शराब, शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद किया। मैजिक वाहन से 20 हजार के इनामियां संजय जायसवाल पुत्र रामजी जायसवाल निवासी रानीबाग, राकेश गुप्त ागुप्ता निवासी रतनगंज और अनुप मालवीय उर्फ टाइगर निवासी किशुन प्रसाद की गली कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया। अनुप मालवीय की पिछले वर्ष लगभग 11 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया था। आबकारी अधिनियम में दर्ज मुकदमें में आरोपी संजय जायसवाल के फरार होने पर 20 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed