फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested for hiding dead body by killing under conspiracy

षड़यंत्र के तहत हत्या कर शव छिपाने में तीन गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for hiding dead body by killing under conspiracy
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने आपराधिक षड़यंत्र के तहत युवक की हत्या कर शव को छिपाने के मामले में रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

चार फरवरी 2020 को संतोष कुमार जायसवाल पुत्र चितरंजन जायसवाल निवासी भुईलीखास ने अदलहाट थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई राहुल जायसवाल (25) की हत्या कर शव को लापता कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया। अदलहाट थानाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी ने रविवार को जमालपुर के सहजनी कला से तीन आरोपियों रिंकू कुमार बियार पुत्र राधेश्याम बियार, साधना बियार पत्नी रिंकू बियार निवासी लंका भीटी थाना रामनगर वाराणसी व दिलीप कुमार बियार पुत्र सूरज बियार निवासी सहजनी कला थाना जमालपुर को गिरफ्तार किया। आरोपित रिंकू बियार द्वारा पूछताछ में बताया गया कि राहुल जायसवाल उसकी पत्नी से जबरन संबंध बनाये रखना चाहता था। मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजा करता था। मना करने पर भी नहीं मान रहा था। जिसके कारण रिंकू बियार अपनी पत्नी साधना व रिश्तेदार दिलीप के साथ मिलकर राहुल का हाथ, पैर बांधकर विश्व सुन्दरी पुल से नीचे गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed