फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three accused of culpable homicide arrested

गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three accused of culpable homicide arrested
लालगंज। चुनावी व पुरानी रंजिश में सोमवार की शाम को खोमरमैना गांव में पिटाई से घायल वृद्ध की मंगलवार की रात को मौत होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह तीन आरोपितों को कठवार नगर पुलिया कलवारी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में रामसखा ग्राम प्रधान के प्रत्याशी थे। गांव से जीत कुमार बिन्द ग्राम प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। हार जीत के परिणाम आने के बाद वापस खोमर गांव पहुंचते ही हारे हुए प्रत्याशी रामसखा के पक्ष के लोग आक्रोशित होकर विजयी प्रत्याशी के समर्थक 67 वर्षीय भागीरथी व 60 श्यामलाल की पिटाई कर घायल कर दिया। भागीरथी की उपचार के दौरान मौत हो गई। रामसजीवन विश्वकर्मा ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। पुलिस आरोपितों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। दुबार कला चौकी प्रभारी रामवंत यादव ने कठवार नगर पुलिया कलवारी के पास से तीनों आरोपित रामसखा सिंह पुत्र रामयज्ञ सिंह, राजकुमार पटेल उर्फ राजू पुत्र भगवानदास, पवन कुमार पटेल पुत्र कन्हैया लाल पटेल निवासी खोमर मैना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed