फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thousands stolen by breaking the lock of Gumti

गुमती का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Sun, 12 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Thousands stolen by breaking the lock of Gumti
हलिया। थाना क्षेत्र के रामपुर नौडिहवा गांव में शनिवार की रात चोर ने गुमटी का ताला तोड़कर 12 हजार नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दूसरे दिन घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने थाने में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मतवार गांव निवासी शेख ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि रामपुर नौडिहवा गांव में गुमती में दुकान खोला है। शनिवार की रात दुकानदारी करने के बाद गुमती में ताला बंद कर घर चला आया था। दूसरे दिन सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि गुमती का ताला तोड़कर उसमें रखा हुआ नकदी व अन्य सामान चोरी हो गया था। अगल बगल पता करने पर पता नहीं चला। आरोप लगाया कि शनिवार की शाम रामपुर नौडिहवा गांव निवासी एक व्यक्ति फुटकर लेने के लिए आया था। उसने रुपये को गुमटी में रखते हुए देखा था। शक है कि गुमती से उसने चोरी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed