{"_id":"618ea8d49abce73a8d6f95c8","slug":"thieves-who-entered-with-the-intention-of-stealing-had-killed-the-middle-aged-mirzapur-news-vns622237866","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नियत से घुसे चोरो ने की थी अधेड़ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की नियत से घुसे चोरो ने की थी अधेड़ की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली स्थित शिवशंकरी धाम मंदिर पर बीते दिनों अधेड़ की हत्या चोरी करने आए चोरों ने की थी। पुलिस ने दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। एक हत्यारोपी अब भी फरार है। मामले का खुलासा एएसएपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में किया।
कैलहट स्थित शिव शंकरी धाम मंदिर पर 55 वर्षीय राधेश्याम पिछले 10 वर्षों से रहता था। बीते मंगलवार की रात वह मंदिर परिसर में सोया था। देर रात उसकी हत्या कर दी गई। दूसरे दिन सुबह बुधवार को दर्शन करने पहुंचे लोगों ने उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। हत्यारोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई। पुलिस ने कई लोगों को उठाकर पूछताछ की। छानबीन में पुलिस को हत्यारोपितों के बारे में जानकारी मिली। साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परसौधा रेलवे क्रांसिग के साहिल निवासी खलियापचेवरा थाना चुनार व रितेश निवासी खलिया पचेवरा थाना चुनार को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि साहिल व रितेश ने बताया गया कि उन लोगों ने एक और मित्र के साथ मिलकर शिवशंकरी धाम पर गांजा का सेवन किया। देर रात तीनों ने चोरी करने की योजना बनाकर मन्दिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। तभी बरामदे में सो रहाराधेश्याम जग गया। वह चोर-चोर कहकर चिल्लाने लगा। पकड़े जाने के डर से साहिल व रितेश ने मिलकर राधेश्याम को पकड़ लिया। उसके अन्य साथी ने बांस के टुकड़े से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी।