फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thieves took away valuables including cash, mobile

नकदी, मोबाइल समेत कीमती सामान उठा ले गए चोर

Mon, 07 Feb 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away valuables including cash, mobile
मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई कस्बा स्थित मोबाइल की दुकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर 50 हजार नकद, लगभग करीब दो सौ मोबाइल फोन व लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान उठैा ले गए। दुकान मालिक रविवार को सुबह खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरपी ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के भरकों गांव निवासी जितेंद्र कुमार मौर्या की इंडियन बैंक शाखा जमुई के पास मोबाइल की दुकान है। शनिवार की रात दुकान बंद कर जितेंद्र घर चले गए। इस बीच शनिवार की रात चोर अंधेरे में दुकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद, 15 एंड्रायड मोबाइल, डेढ़ सौ से अधिक अन्य मोबाइल व लैपटॉप उठा ले गए। रविवार को सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा मिला। दुकानदार ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से जमुई कस्बा, रजौहा, सुगापांख, पटेहरा, दीपनगर, भावा, ददरा, राजगढ़, शाहगंज रोड के दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed