{"_id":"5e3978e38ebc3ee5f668d4fc","slug":"thief-attacked-old-man-in-house-mirzapur-mirzapur-news-vns50878708","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की नियत से घर में घुसे युवक ने वृद्ध को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की नियत से घर में घुसे युवक ने वृद्ध को किया लहूलुहान
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरियां तहसील के सामने चक्की वाली गली में मंगलवार की सुबह एक घर में चोरी करने घुसे युवक ने पकड़े जाने पर एक वृद्ध पर चाकू से हमला कर दिया। सेवानिवृत्त ड्राफ्टमैन के घायल होने की जानकारी ब आस-पास के कमरों में रह रहे छात्रों को हुई तो हमलावर बालकनी से कूद कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, कोतवाली शहर, कटरा, डाग स्कवायड, फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।
कछवां के गोधना गांव निवासी त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव (67) सोनभद्र में अनपरा थर्मल पावर में ड्राफ्टमैन के पद पर कार्यरत थे। 2013 में सेवानिवृत्त होने के बाद नगर के महुवरियां के तहसील के सामने चक्की वाली गली में स्थित मकान में रह रहे हैं। उनका पुत्र शशिकांत श्रीवास्तव वाराणसी में परिवार के साथ रहता है। त्रिलोकीनाथ यहां पर अकेले रहते थे। पड़ोस में उनके साले विजय कुमार श्रीवास्तव का मकान है। विजय ने बताया कि त्रिलोकी नाथ सुबह पांच बजे मेन गेट को खोलने के बाद बाथरूम में गए। इस बीच एक युवक चोरी से कमरे में घुस गया। वह बाथरूम से निकलकर अपने कमरे में जाकर बेड पर लेट गए। इस बीच युवक आलमारी खोलकर चोरी करने लगा। आवाज आने पर त्रिलोकीनाथ ने युवक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन युवक ने उनपर चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जबतक मकान के अन्य कमरों में रह रहे छात्र पहुंचे आरोपी बालकनी से कूद कर भाग गया। गले, सिर और हाथ में चाकू लगने से त्रिलोकी लहूलुहान होकर कमरे में गिर गए थे। छात्रों के दरवाजा खटखटाने पर किसी तरह से दरवाजा खोला। पुलिस को सूचना दी गई। त्रिलोकीनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि युवक आलमारी से 10 हजार रुपये आदि लूट ले गया। शहर कोतवाल हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इनसेट
क्षेत्र में हेराईनबाजों का है अड्डा
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित तहसील के सामने गली में लूट की नियम से वृद्ध का चाकू मारकर घायल करने के मामले में परिजनों ने आशंका जताई कि हेरोईनबाजों ने लूट की नियत से हमला किया है। महुवरियां क्षेत्र नगर में हेरोईनबाजों का गढ़ है। क्षेत्र में दिन-रात हेरोईन की बिक्री की जाती है। पुलिस को हेरोईन बिक्री की पूरी जानकारी है। इसके बाद भी हेरोईनबाजों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। हेरोइनबाज नशे का सेवन करने के लिए चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है, पर पुलिस इन पर नकेल नहीं कस पा रही है।