{"_id":"62336b2ee171f62db4642216","slug":"there-will-be-uninterrupted-water-supply-on-holi-electricity-will-be-available-mirzapur-news-vns643756830","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर होगी निर्बाध जलापूर्ति, मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर होगी निर्बाध जलापूर्ति, मिलेगी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के लिए नगर पालिका परिषद और विद्युत निगम की तरफ से निर्बाध आपूर्ति की तैयारी की गई है। दिनभर बिजली और पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
नगरपालिका के जलकल अभियंता सुधीर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लगातार जलापूर्ति की जाएगी। सभी पंप ऑपरेटरों को इस संबंध में विशेष निर्देश दे दिए गए हैं। कहा गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने बताया कि टांडा फाल जलाशय में पानी का जलस्तर बढ़ा दिया गया है। पहले आठ फीट पानी आता था। अब उसकी भंडारण क्षमता बढ़कर 12 फीट हो गई है। इससे उस क्षेत्र में भी दिनभर जलापूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनोज यादव ने बताया कि होली पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में पहले से ही 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, लेकिन होली पर इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिसमें कोई गड़बड़ी ना होने पाए। उन्होंने कहा कि जहां बिजली के तारों के नीचे होलिका लगी है, उसे थोड़ा हटा कर अलग कर लिया जाए, अन्यथा बिजली के तार जलने की दशा में फाल्ट हो सकता है, और विद्युत आपूर्ति पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।