{"_id":"6159f3dd8ebc3e965872ac08","slug":"there-should-be-no-mud-or-debris-on-the-ghats-mirzapur-news-vns6152431149","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटों पर कीचड़ या मलबा नहीं होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटों पर कीचड़ या मलबा नहीं होना चाहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने रविवार की देर शाम विंध्याचल में शारदीय नवरात्र को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। घाटों के साथ ही अन्य स्थानों का उन्होंने निरीक्षण किया। कहा कि घाटों पर किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने पक्काघाट, दीवानघाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्नान करने के अलावा भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थी गंगाघाटों पर गंगा दर्शन या जल लेने के लिए आते हैं। इसके लिए घाटों को एकदम सुरक्षित व सुथरा होना चाहिए। बिजली व जलापूर्ति की व्यवस्था को भी 24 घंटे चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया। कहा कि मेला में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अधिकारी अपने टाइम टेबल के हिसाब से निर्धारित स्थान पर ड्यूटी पर उपस्थित रहे। इसके अलावा उन्होंने मेला क्षेत्र में नाली, सड़क मरम्मत व अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार और नगरपालिका मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सभी दुकानदारों व मकान मालिकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने दुकान के सामने सड़कों पर से मलबा या बालू तत्काल हटा लें अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा हटाया जाएगा तो उसकी भरपाई भी ली जाएगी। नगरपालिका की सड़कों पर कहीं भी पानी या कीचड़ नहीं दिखना चाहिए। उसे रात में ही हटा दिया जाए।