फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There are two and a half lakh duplicate voters in the district, the list will be checked

Mirzapur News: जनपद में ढाई लाख डुप्लीकेट वोटर, सूची की होगी जांच

Sat, 13 Sep 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
There are two and a half lakh duplicate voters in the district, the list will be checked
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। शासन से जिले के 1778060 मतदाताओं में 255073 डुप्लीेकेट मतदाता होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार सूची जारी कर इनका सत्यापन करने को कहा गया है। जिले में वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में 1778060 मतदाता पंजीकृत थे। उन मतदाताओं के आधार पर यह सूची जारी की गई है। इसमें सिटी में 38329, कोन में 11648, सीखड़ में 7106, लालगंज में 15208, जमालपुर में 35606, मझवां में 21679, हलिया में 28441, पहाड़ी में 16797, नरायनपुर में 25119, छानबे में 43614, राजगढ़ में 33054 तथा पटेहरा विकास खंड में 17722 डुप्लीकेट मतदाता होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

अर्थात इतने लोगाें का अन्यत्र नाम चल रहा है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सभी बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाते हुए इस डुप्लीकेट सूची की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा है कि वे इस सूची का सत्यापन भी कराएं और बीएलओ के कार्यों की समीक्षा भी करें। एडीएम अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस सूची की जांच बीडीओ के माध्यम से कराई जा रही है।

इस सूची में जिन मतदाताओं के नाम गलत पाए जाएंगे उनको शासन स्तर को अवगत कराते हुए उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा। इसके बाद वह वोट नहीं देंगे। जहां उनका नाम चल रहा है या तो वह वहां वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed