फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Theft of five lakhs

नगदी-आभूषण समेत पांच लाख की चोरी

Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Theft of five lakhs
जिगना। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अरंगी सरपत्ती गांव में रविवार की रात चोरों ने एक मकान में छत के रास्ते अंदर जाकर दो लाख नगदी व आभूषण समेत पांच लाख का जेवरात चोरी कर ले गए। चोर घर से तीन सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में तीन बाक्स तोड़ कर फेंका था। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन किया।
विज्ञापन

अरगी सरपत्ती गांव निवासी सुरेश कुमार यादव के मकान पर घर में रविवार को उसकी मां विमला देवी, बहन राज कुमारी व पत्नी संगीता ही थी। पुरुष घर पर नहीं थे। रविवार को रात मकान के पास स्थित के चबूतरे से खिड़की के ऊपर लगे झांप से चोर छत पर चढ़ गए। इसके बाद आंगन में उतरकर जिन दो कमरों में महिलाएं सोई थी। बाहर से बंद कर दूसरे कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखा तीन बाक्स उठा ले गए। घर करीब तीन सौ मीटर पश्चिम तरफ गेहूं के खेत मे बाक्स को तोड़ फेंक दिया। चोर बक्से में रखा दो लाख नगद व आभूषण समेत पांच लाख के जेवरात उठा ले गए। भोर में महिलाएं उठी तो बाहर दरवाजा बंद पाया। शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग किसी तरह अंदर जाकर दरवाजा खोला। महिलाएं बाहर निकली तो कमरे में सामान बिखरा पाया। पता चला कि चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची अष्ठभुजा चौकी पुलिस व पीआरवी घटना की जांच में जुटी है। विमला देवी ने बताया कि रमेश यादव छत्तीसगढ़ में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें देखने के लिए सुरेश यादव गए थे। वह भी शनिवार को जाने की तैयारी में थी, पर नहीं जा सकी।
विज्ञापन

हलिया। थाना क्षेत्र के मधोर गांव में शनिवार की रात चोरो ने कमरे का ताला तोड़कर नगदी व आभूषण समेत दो लाख लाख का सामान चोरी कर ले गए। क्षेत्र निवासी मीरा देवी पत्नी महेंद्र ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ कमरें में सो रही थी। चोर बगल के कमरे का ताला तोड़कर अटैची में रखा बाक्स, बैग उठा ले गए। कमरे को बाहर से बंद कर दिया था। सुबह नींद खुलने पर दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। चोर अटैची में रखा करधन, लच्छा, लाकेट, सोने-चांदी का आभूषण समेत मकान बनवाने के लिए रखा रुपया चोरी कर ले गए। साथ ही जीवन बीमा का बांड भी उठा ले गए। बताया कि लगभग दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। खाफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दिया है। पुलिस जांच पडताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed