{"_id":"622e373347962652de38848d","slug":"the-young-man-injured-in-the-collision-of-the-container-dies-mirzapur-news-vns642968766","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर के धक्के से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर के धक्के से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
कंटेनर के धक्के से घायल युवक की मौत
- रीवा-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर परसिया बाईपास की घटना
- भाग रहे कंटेनर चालक को पुलिस के हवाले किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रमंडगंज। बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर परसिया बाईपास के निकट शनिवार की रात पौने नौ बजे सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कंटेनर से धक्का लगने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
क्षेत्र बरौधा कठार गांव निवासी सचिदानंद मिश्र (34) पुत्र बुद्धिभाष्कर मिश्र शनिवार की रात बरौधा बाजार से पैदल ही अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान बाईपास पर फोर लेन पार करते समय मिर्जापुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सचिदानंद को धक्का मार दिया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक को धक्का मारकर भाग रहे चालक सहित कंटेनर को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सच्चिदानंद मिश्र बजरंग दल से भी जुड़े थे। उनके पिता बुद्धिभाष्कर मिश्र साधन सहकारी समिति बरौंधा में सीनियर एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। चौकी प्रभारी बरौंधा अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्ट कराया गया।