{"_id":"6097fa438ebc3ecd880e73bb","slug":"the-young-man-hanged-himself-after-closing-the-room-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: कमरा बंद कर युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: कमरा बंद कर युवक ने फंदे से लटककर दी जान
Sun, 09 May 2021 08:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 May 2021 08:35 PM IST
सार
पुलिस ने कमरा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर कला गांव का मामला
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिगना के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर कला गांव के लेहड़िया गांव में रविवार दोपहर एक युवक ने कमरे की छत में लगे लोहे के कुंडे से लटककर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी महेंद्र कुमार (42)सोनभद्र में निजी कंपनी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक पांच महीने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। महेंद्र की पत्नी पुष्पा देवी दो बच्चों 15 वर्षीय अंशू और 13 वर्षीय रिशू के साथ अपने मायके इमिलयाचट्टी के करिमुआ गांव रहती थी। रविवार दोपहर महेंद्र अपने कमरे में लगे लोहे के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। शाम को उसके पिता रामचंद्र उसे बुलाने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अपने साले शिव शंकर और दूसरे पुत्र वीरेंद्र कुमार को सूचना दी। जो लखनऊ में रहता है। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने 112 पीआरवी और विंध्याचल कोतवाली में भी फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक केदारनाथ मौर्य व गैपुरा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा ने दरवाजा तोड़वाया तो महेंद्र का शव फंदे से लटका था। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। महेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर महेंद्र कुमार ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन