फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man gave his life by slitting his throat in the mess

गड़बड़ा धाम में गला काट कर युवक ने दी जान

Sun, 23 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by slitting his throat in the mess
हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में अपनी मां के साथ दर्शन करने के लिए आए युवक ने शनिवार को मंदिर की सीढ़ियों के पास ब्लेड से अपना गला काट लिया। मंदिर में दर्शन कर रही मां सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं। इसके बाद युवक को उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां से रेफर किए जाने के बाद मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के भैसोड़ निवासी केशरी देवी पिछले 20 वर्षों से लालगंज थाना क्षेत्र के नदनी गांव में अपने पुत्र मनोज कुमार (23) के साथ रहती हैं। मनोज इंदिरा गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र थे। वह किराना, सब्जी और चाय की दुकान भी खोले हुए था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। मां के कहने पर वह शनिवार को सुबह बाइक से गड़बड़ा धाम दर्शन करने के लिए गया। उसने मां के साथ दर्शन किया। मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन

इसके बाद मां से सिगरेट पीने के लिए पैसा मांगा। मां पूजा करने में व्यस्त थीं। इस दौरान उसने सीढ़ी के पास ब्लेड से गला काट लिया। उसने ब्लेड से गले में तीन-चार वार किया और लहूलुहान होकर गिर गया। वहां मौजूद किसी ने मां को बताया कि उनका पुत्र खून की उल्टी कर रहा है। दौड़ते हुए मां उसके पास पहुंचीं तो वह लहूलुहान पड़ा था। उसके पास ब्लेड पड़ा था। इसके बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां केशरी देवी ने बताया कि 20 दिनों से मनोज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके स्वास्थ्य में सुधार की कामना के लिए गड़बड़ा धाम में दर्शन करने आई थीं। सूचना मिलने पर पहुंची हलिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि का कहना है कि केशरी देवी ने तहरीर देकर बताया है कि वे पुत्र मनोज के साथ गड़बड़ा धाम दर्शन करने गई थीं। वहां पुत्र ने मंदिर के सामने अपने पास रखे ब्लेड से अपना गले पर वार किया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक वीडियो मिला है। उसमें भी दिख रहा है कि वह स्वयं गले पर चोट पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed