फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man drowned while taking a bath in the Ganges, the search continues.

गंगा स्नान करते समय युवक डूबा, तलाश जारी.

Sat, 24 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The young man drowned while taking a bath in the Ganges, the search continues.
विंध्याचल। गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए अपने साथियों के साथ आया युवक दीवान घाट पर स्नान करते समय गहरे जल में जाने से डूब गया। उसके बाहर न आने पर दोस्तों ने शोर मचाया। नाविकों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस गोताखारों की मदद से खोजबीन में जुटी है। डूबने की सूचना पर परिजन भी घाट किनारे पहुंचे।
विज्ञापन

भदोही जिले के रजपुरा गांव निवासी हर्ष मोदनवाल (18) पुत्र ओम प्रकाश मोदनवाल गुरु पूर्णिमा पर अपने साथी कुंवर चंद्र यादव पुत्र अजय यादव और ललित यादव पुत्र गौतम यादव के साथ सुबह गुरु पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आया था। साढ़े 11 बजे विंध्याचल पहुंचने पर बाइक को काशी नरेश वाहन स्टैंड पार्किगिं खड़ा किया। दर्शन करने से पहले स्नान करने के लिए दीवान घाट पर पहुंचे। हर्ष के दोनों साथी कुंवर चंद्र और ललित गंगा स्नान कर बाहर आए। इसके बाद हर्ष स्नान करने के लिए गंगा नदी में उतरा। स्नान करते समय वह डूब गया। काफी देर बाद तक बाहर न आने पर उसके दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। युवक के डूबने की जानकारी होने पर घाट पर मौजूद नाविकों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर विंध्याचल पुलिस घाट पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से खोजीबीन शुरु कराया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दिया। जानकारी मिलने पर एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा घाट पर पहुंच कर खोजबीन कर जल्द बरामद करने का निर्देश दिया। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed