फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The woman who won from Corona gave up her life

कोरोना से जीती महिला ने जिंदगी से हार माना

Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The woman who won from Corona gave up her life
मिर्जापुर। तीन दिन पूर्व ठीक होकर घर लौटी कोरोना संक्रमित महिला मंगलवार की रात घर से लापता हो गई। देर रात डेढ़ बजे उसका शव सबरी फाटक के पास बरामद हुआ। खोजबीन में जुटे परिजनों ने जानकारी होने पर पोस्टमार्टम जाकर शव की शिनाख्त किया। परिजनों के मुताबिक स्वस्थ्य होकर घर आने के बाद से महिला परेशान थी।
विज्ञापन

11 जुलाई को लालडिग्गी निवासी 35 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित हुई थी। जिसे आईसोलेशन में भर्ती किया गया था। 10 दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर महिला को डिस्चार्ज किया गया। सोमवार को महिला आईसोलेशन से घर लौटी। मंगलवार की रात वह घर से लापता हो गई। देर रात डेढ़ बजे उसका शव सबरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी। सूचना पर जीआरपी मौके पर जाकर शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त मं जुट गई। उधर बुधवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो महिला घर में नहीं थी। परेशान परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। शव मिलने की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त किया। महिला के पति ने बताया कि आईसोलेशन से स्वस्थ होकर घर लौटने केब बाद वह परेशान थी। सुबह घर में न मिलने पर खोजबीन किया गया तो घर के पीछे के रास्ते पत्नी का सैनिटाइजर मिला। इससे लग रहा कि वह सैनिटाइजर करते हुए घर से निकली। ट्रैक पर शव मिलन की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शिनाख्त किया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि ट्रैक पर मिले महिला के शव का शिनाख्त हो गया। वह कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर घर लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed