फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The winning procession will not come out

नहीं निकलेगा विजयी जुलूस

Thu, 10 Mar 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
The winning procession will not come out
मिर्जापुर। चुनाव मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल व शांतिपूर्ण कराए जाने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन्स के मनोरंजन कक्ष में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने ड्यूटी में लगे पुलिस बल व सीएपीएफ के अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि मतगणना के बाद किसी भी हाल में जुलूस नहीं निकलेगा।
विज्ञापन

सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों/कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कहा कि सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम पर पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना कर महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं । मतगणना ड्यूटी अतिमहत्वपूर्ण है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी पुलिस बल की गरिमा बनाये रखते हुए पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। साथ ही संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए कि मतगणना का परिणाम घोषित होने के उपरांत विजयी प्रत्याशियों द्वारा विजय जुलूस निकालने का प्रयत्न किया जा सकता है। जिससे अप्रिय घटना-घटित होने की संभावना है। क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर पिकेट/गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित कर किसी भी प्रकार का जुलूस आदि नहीं निकालने दें। शांति व्यवस्था बनाएं रखें। इस दौरान ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश सिंह अत्रि, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं सीएपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed