फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The UP team 23-07 defeat to Chandigarh

उप्र की टीम ने 23-07 से चंडीगढ़ को दी शिकस्त

Tue, 29 Dec 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 29 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
The UP team 23-07 defeat to Chandigarh
 लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में चल रहे 32वीं सब जूघिनयर राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल  चैंपियनशिप के दूसरे दिन 15 टीमें आपस में भिड़ी।
विज्ञापन


जिसमें से पहले हाफ में नौ और दूसरे हाफ में छह टीमों ने अपने- अपने मैच खेलकर जीत दर्ज किया। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक अमरदीप सिंह और अपराजिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन


 दूसरे दिन पहला मैच यूपी और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें यूपी की टीम ने 23 गोल कर चंड़ीगढ़ को पराजित किया। इसमें अंकिता ने सात, रितु ने पांच और अपराजिता ने चार गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पहली बार हो रही सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल  चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई रोमांचक मैच खेले गए। जिसमें दूसरा मैच कर्नाटक और झारखंड के बीच खेला गया।

जिसमें झारखंड की अर्पण, निशा के तीन-तीन गोल की मदद से कर्नाटक को हराया। तीसरे मैच में साई पब्लिक स्कूल गुजरात की टीम ने महाराष्ट्र को 19-07 गोल से हराया। चौथा मैच हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा ने जम्मू कश्मीर को 13-02 गोल से शिकस्त दी।

पांचवां मैच तेलंगाना और बिहार के बीच खेला गया। जिसमें बिहार ने तेलंगाना को 21-06 गोल से हराया। छठवें मैच में दिल्ली के खिलाड़ियों ने 14-01 से गुजरात को करारी शिकस्त दी।

उसके बाद सातवां मैच महाराष्ट और मध्य प्रदेश के बीच बराबरी पर छूटा। वहीं हरियाणा की टीम ने पंजाब को 35-07 गोल से करारी मात दी। उसके बाद के मैच में बिहार की टीम ने आंध प्रदेश को 10-00 से करारी शिकस्त दिया। प्रतियोगिता के दूसरे हाफ में छह मैच खेले गए।

 जिसमें दिल्ली की टीम ने छत्तीसगढ़ को 15-04 गोल से हराकर मैच अपने नाम किया। उसके बाद केरला और पंजाब के बीच खेले गए मैच में पंजाब ने 22-08 गोल से विजय प्राप्त किया।


बारहवां मैच ओडिशा और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। जिसमें ओडिशा के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश को 08-03 से हराकर मैच अपने नाम दर्ज किया।

इसके बाद तेरहवां मैच तेलंगाना और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें तेलंगाना के  खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ को 14-10 से हराया। चौदहवें मैच में महाराष्ट्र ने वेस्ट बंगाल को 08-03 गोल से हराया।

सोनाली ने पांच गोल किया। गुजरात और झारखंड के बीच खेला गया, जिसमें झारखंड ने गुजरात को 07-06 गोल से पराजित कर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed