फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The tussle between Apna Dal Kameravadi and Samajwadi Party over the seat in Mirzapur

UP Chunav 2022: मिर्जापुर में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी व अपना दल (के) में खींचतान, सपा प्रवक्ता ने कही यह बात

Fri, 11 Feb 2022 12:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 12:06 AM IST
सार

सपा प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनार व मड़िहान विधानसभा सीट से अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की है। पार्टी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार कर बैठके करते रहें।

विज्ञापन
The tussle between Apna Dal Kameravadi and Samajwadi Party over the seat in Mirzapur
सपा और अपना दल (के) में सीट बंटवारे को लेकर नहीं बन पाई बात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल कमेरावादी की ओर से मिर्जापुर की मड़िहान और चुनार विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद से समाजवादी पार्टी में टिकट के दावेदारों में खलबली मची हुई है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता ने बयान जारी किया कि चुनार व मड़िहान विधानसभा में अभी अधिकृत प्रत्याशी की कोई घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का प्रचार करते रहें। जल्दी राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी के बीच गठबंधन हुआ है। एक सप्ताह पूर्व अपना दल कमेरावादी की डॉ. पल्लवी पटेल ने ट्वीट कर बताया था कि मड़िहान सीट उनको मिली है।
विज्ञापन


बुधवार को अपना दल कमेरवादी के राष्ट्रीय सचिव व विधानसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सीएल पटेल ने छह प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें मिर्जापुर की दो सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की शामिल है। इसमें मड़िहान विधानसभा से अवधेश सिंह पटेल और चुनार विधानसभा से डॉ आरएस पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर सपा में इस बात को लेकर खींचतान मची हुई है कि चुनार सीट सपा के पास है, फिर प्रत्याशी अपना दल कमेरवादी ने कैसे घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर भी सपा के दावेदार प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगे। टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है।

सपा प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनार व मड़िहान विधानसभा सीट से अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की है। पार्टी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार कर बैठके करते रहें। अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed