{"_id":"ce812d6b6d87d871c76b75ffd3b6b953","slug":"the-truck-crushed-the-boy-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बालक को कुचला, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बालक को कुचला, चक्काजाम
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Fri, 22 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के लहंगपुर बाजार के पास गुरुवार की सुबह आठ बजे ट्रक से कुचल कर छह वर्षीय बालक की मौत हो गई।
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को आनन फानन में सड़क से हटवा दिया। इससे नाराज परिवार के लोगाें ने घटना स्थल पर दोबारा शव रख कर मिर्जापुर रीवां मार्ग को जाम कर दिया।
करीब तीन घंटे तक चले जाम की सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम एवं सीओ लालगंज ने लोगाें को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया।
बसुही खुर्द गांव निवासी मृत्युंजय पांडेय के बुआ के घर में कुछ दिनाें पूर्व शादी पड़ी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने दादा हरिशंकर पांडेय के साथ दो दिन पहले पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव में गया था।
शादी बीत जाने के बाद गुरुवार को मृत्युंजय अपने दादा तथा अपनी दादी के साथ घर लालगंज आ रहा था। सुबह करीब आठ बजे परिवार के लोग बथुआ तिराहे से पिकअप पकड़ कर लालगंज पहुंचे और बाजार में उतर कर एक दूकान पर नाश्ता किया।
विज्ञापन
इसके बाद घर जाने के लिए सड़क किनारे किसी दूसरे वाहन का इंतजार करने लगे। इसी बीच रीवां से मिर्जापुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े मृत्युंजय को दूसरे वाहन से पास लेते समय कुचल दिया। पहिया के नीचे सिर आते ही बालक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही लहंगपुर चौकी इंचार्ज ने सड़क से बालक के शव को हटवाते हुए गिरे खून को भी पानी से धुलवा दिया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
उनका आरोप था कि घरवालों के पहुंचने के पहले और ग्रामीणों की सहमती के बगैर ही शव को हटवा दिया गया।
ग्रामीण बालक के शव को हटवाने का विरोध जताते हुए नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद ग्रामीणाें ने शव को दोबारा घटना स्थल पर रख कर मिर्जापुर रीवां मार्ग को जाम कर दिया।
करीब तीन घंटे तक चले जाम की सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम लालगंज दिवाकर सिंह, सीओ लालगंज आनंद कुमार तथा थानाध्यक्ष जेएन यादव ने लोगाें को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि ट्रक पकड़ा गया है। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दे दिया गया है।