फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The thieves roamed the house, the police slept

चोर घर खंगालते रहे, पुलिस सोती रही

Thu, 27 Apr 2017 12:34 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Thu, 27 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
The thieves roamed the house, the police slept
crime in delhi

विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार खेमई बरी बाजार निवासी प्रधान समेत चार घरों में घुसकर चोर ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए मंगलवार की रात करीब 15 लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए। सुबह एक साथ कई घरों में चोरी होने की खबर लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस का सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की थी जबकि शासन का निर्देश है कि ऐसे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाए।


खेमई बरी गांव निवासी सुजीत सिंह के परिवार के लोग मंगलवार की रात बिजली नहीं रहने पर अपने घर के बाहर सोए थे। इसी दौरान पहुंचे चोर पीछे के तीन दरवाजे तो तोड़कर मकान के अंदर घुस गए। पूरे कमरे का खंगालते हुए 22 हजार रुपया नगदी, पायल, मंगलसूत्र, आधा किलो चांदी, करधनी उठा ले गए। इसके बाद गांव के स्व छांगुर के घर में घुसकर उनकी बहू के कमरे में एक रिश्तेदार के बेटी की शादी में देने के लिए खरीदकर रखा गया झुमका, मंगलसूत्र, अगूंठी, 30 हजार रूपया नगद, पायल, चार अगूंठी सहित साड़ी का बाक्स उठा ले गए। वहां से चोरी करने के बाद आरोपी रामजी गोड़ पुत्र जवाहिर के मकान में  घुसे और पूरे कमरे को बारी बारी से खंगाले हुए मंगलसूत्र,  10 हजार रुपया नगद, अंगूठी, लरी, पैजनी, साड़ी बाक्स चुरा ले गए। खेमई बरी गांव के प्रधान कमलेश पुत्र बेचू के घर में भी घुसकर ईट भटठे की कमाई का रखा एक लाख 84 हजार रुपये नगद, सोने का चेन, दो अगूंठी चोरों ने पार कर ले ए। सुबह कई घरों में चोरी की होने की जानकारी होते ही परिजन खोजबीन मेें निकले तो देखा कि सिवानों में बाक्स तोड़कर फेंका था।  कई घरों में चोरी होने पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed