फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temple opened on the initiative of the district administration

जिला प्रशासन की पहल पर खुला मंदिर

Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The temple opened on the initiative of the district administration
नगर के प्राचीन बूढ़ेनाथ मंदिर के गर्भगृह में नाला का गंदा पानी घुसने के विरोध में बंद कपाट शुक्रवार की शाम भक्तों के लिए खोल दिया गया। कपाट बंद होने और आमरण अनशन की जानकारी मिलने पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने 24 घंटे की मोहलत मांगी थी। उसके पूर्व ही निर्माण कार्य आरंभ होने पर मंदिर के महंत डॉ. योगानंद गिरि ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सांकेतिक प्रदर्शन के दूसरे दिन शुक्रवार को मिर्जापुर सेवा समिति ने शुद्धि बुद्धि यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि भगवान नगर पालिका अध्यक्ष की बुद्धि को शुद्ध करें। मंदिर में गंदा पानी के प्रवेश को नगर पालिका परिषद की लापरवाही बताया। नगर के घंटाघर से आरंभ हुई शुद्धि बुद्धि यात्रा कोतवाली रोड़, बसनई बाजार, पसरहट्टा, त्रिमोहानी, सत्ती रोड होते हुए बूढ़ेनाथ मन्दिर पर पहुंची। समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार ने सावन के महीने में मंदिर में गंदा जल घुसने पर नाराजगी जताई। सुनील पांडेय ने वर्षों से चली आ रही लापरवाही पर क्षोभ जताया। महंत डॉ. योगानंद गिरि ने कहा कि नगर पालिका की करनी के कारण भक्त और भगवान को दिक्कत हुई है। करीब एक पखवाड़ा पूर्व जिले में आकर कार्यभार संभालने वाले अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने टीम के साथ मोहल्ले का निरीक्षण किया। बताया कि दोनों तरफ से सड़क का ढलान मंदिर की तरफ होने के कारण नालियां कचरा से भरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed