फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The sun shone brightly during the day

Mirzapur News: दिन में रही तेज धूप, 24 घंटे में तापमान दो डिग्री चढ़ा

Thu, 07 May 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The sun shone brightly during the day
तेज धूप के बीच विकास भवन के सामने सड़क पर गुजरते वाहन सवार।-संवाद।
-रात में हुई तेज बारिश से मुख्यालय से जुड़ी रमईपट्टी महेवा मार्ग पर चार किमी तक जल भराव
विज्ञापन

मिर्जापुर। मंगलवार रात गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह से निकली तेज धूप से 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दो दिन की राहत के बाद तीसरे दिन लोगों को फिर गर्मी का अहसास हुआ, हालांकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।

बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार देर शाम शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर पूरी रात होती रही, इससे कई सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। जिला मुख्यालय से जुड़े रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर महेवां तक करीब चार किमी तक जलभराव और कीचड़ की स्थिति रही। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मिर्जापुर-भटौली, बीरशाहपुर और पांडेयपुर-धौरुपुर मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा रहा। बुधवार को सुबह से धूप निकलने के कारण बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल रही। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी, बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से अगले दो दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed