{"_id":"5f2da1358ebc3e3d1167324c","slug":"the-struggle-of-the-poor-continues-they-are-not-taking-ration-even-after-munadi-mirzapur-news-vns5402778139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों का संघर्ष जारी, मुनादी के बाद भी नही ले रहे राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों का संघर्ष जारी, मुनादी के बाद भी नही ले रहे राशन
विज्ञापन
अहरौरा। निर्धारित यूनिट से कम मात्रा में खाद्यान्न वितरित करने तथा घटतौली की शिकायत पर लाभार्थियों की ओर से कोटा बहाली को लेकर छेड़े गए विरोध के मामले में गरीब कार्ड धारकों का संघर्ष जारी है। हंगामा और प्रदर्शन के का परिणाम यह कि 50 अंत्योदय कार्डधारकों सहित कुल 589 लाभार्थियों के सापेक्ष अगस्त माह में मात्र 22 पात्रों ने ही खाद्यान्न आहरित किया है। डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराने के बाद भी गरीबों ने राशन लेने से इंकार कर दिया है।
आरोप है कि पूर्व में भी पूर्ति विभाग ने कार्रवाई कर तीन बार दुकान निलंबित किया है। परंतु उंची पहुंच और पकड़ की बदौलत दुकान पुन: बहाल कर दी जाती है। इस मामले में पालिकाध्यक्ष ने भी कार्यालय से पत्र भेजकर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है। जिसका संज्ञान लेते हुए उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्रोत राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल ने प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट तलब किया है। पट्टीकला सहित कुल तीन मुहाल के लाभार्थियों ने कोटे की दुकान की पुन: बहाली को लेकर पूर्ति विभाग की कार्रवाई को ही कटघरे मे खड़ा करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि अनियमितता और घटतौली के लिए पूर्ति निरीक्षकों से कराई गई जांच सुविधा शुल्क वसूली का जरिया मात्र है। दुसरी ओर आरोपों से घिरे कोटेदार ने लाभार्थियों को मनाने का भरपूर प्रयास किया। इलाके में डुगडुगी पिटवा कर अगस्त माह का राशन लेने के लिए मुनादी भी कराई परंतु बीते एक सप्ताह में महज 22 गरीब लाभार्थियों ने ही खाद्यान्न आहरित किया है। 95 प्रतिशत पात्रो को अभी भी कार्रवाई का इंतजार है।