फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The speed of trains will increase on Chopan-Chunar rail section

चोपन-चुनार रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The speed of trains will increase on Chopan-Chunar rail section
चोपन-चुनार रेलखंड पर स्थित सक्तेशगढ़ स्टेशन पर हाट स्टैंडबाई के साथ केंद्रीयकृत नई इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया गया है। सक्तेशगढ़ स्टेशन पर बटन वाले पैनल को हटाकर विजुअल डिस्प्ले यूनिट पैनल लगाया गया है। बेहतर दृश्यता के लिए 43 इंच के डबल विजुअल डिस्प्ले यूनिट लगाई गई है। इससे इस रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन

हाट स्टैंड बाई प्रणाली के लागू होने से पहले पैनल में कोई खराबी आने पर परिचालन में व्यवधान उत्पन्न होता था लेकिन हाट स्टैंड बाई प्रणाली के लागू होने से यदि सिस्टम में खराबी आती है तो हाट स्टैंड में स्थापित दूसरा विजुअल डिस्प्ले यूनिट स्वत: कार्य करना प्रारंभ कर देगा। इससे गाड़ियां विलंबित नहीं होंगी। सक्तेशगढ़-लूसा खंड को सिंगल लाइन ब्लॉक पैनल के साथ कमीशन किया गया है जिससे परिचालन में सुविधा होगी। इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग रूम, आईपीएस और बैटरी रूम में स्वचालित फायर अलार्म सिस्टम प्रदान किया गया। कुल 11 प्वाइंट मशीन 14 मुख्य सिग्नल 4 शंट सिग्नल तथा डबल डिस्टेंट सिग्नल को केन्द्रीकृत इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग से जोड़ा गया है। इसके लिये 25 वॉट वीएचएफ सेट और कंट्रोल फोन को नये स्थान पर स्थानांतरित किया गया। इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कक्ष में एसी के लिए स्वचालित समयानुकूल परिवर्तन वाला प्रदान किया गया है। सक्तेशगढ़ के दोनों लूप लाइन में ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान के लिए प्रत्येक में ओवर रन की सुविधाप्रदान की गई है। मुख्य सिगनल इंजीनियर नीरज यादव ने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने से सक्तेशगढ़ से चुर्क रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गतिसीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। साथ ही संरक्षा और बेहतर होगी।
विज्ञापन

-.
इनका योगदान महत्वपूर्ण
मिर्जापुर। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर अरुण कुमार एवं मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल मोहित चंद्रा के निर्देशन में इस कार्य को समय से पूरा किया गया। इस कार्य को पूरा करने वाली टीम में मुख्य सिगनल व दूरसंचार इंजीनियर/प्रोजेक्ट द्वितीय डीपी गर्ग, राहुल सिंह, प्रयागराज मंडल दिलीप राजपूत, मण्डल इंजीनियर प्रयागराज मण्डल राजेश का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मार्च में चुर्क रेलवे स्टेशन पर कार्य होगा पूरा
मिर्जापुर। महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष खैराही, सोनभद्र, लूसा स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की स्थापना के बाद सक्तेशगढ़ स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण करना रेल प्रबंधन की एक अहम उपलब्धि है। इस रेल खंड का चुक़ॱर रेलवे स्टेशन भी मार्च में अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed