{"_id":"f7a34e43c9235476c93c76c7d82ecaa5","slug":"the-shake-up-on-the-strength-of-the-organization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की मजबूती पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की मजबूती पर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी की मजबूती और मिशन 2017 पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पहले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिशन 2017 के लक्ष्य को पूरा करना पहला लक्ष्य है। मिशन 2017 के तहत जिले के पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करनी है। कार्यकर्ता कमर कस लें। कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुटता और तालमेल बनाकर काम करें।
कार्यकर्ताओं को जोड़कर और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक बूथों तक जिले का नेतृत्व करें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने कहा कि एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें। पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दूबे ने कहा कि आने वाला वर्ष चुनावी है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करना होगा।
विज्ञापन
अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ओर संचालन शैलेंद्र अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर रत्नाकर मिश्रा, दिनेश तिवारी, राजेंद्र सिंह पटेल, आशुकांत, विद्या तिवारी, इंद्र कुमार सिंह, शैलेष दूबे, दिनेश सिंह, कृष्ण कुमार, संतोष दूबे, विपुल सिंह, बृजभूषण सिंह, वीरेंद्र यादव, रमेश दूबे, अमित सिंह, गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।