फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The route will pass through agricultural development

कृषि क्षेत्र से होकर गुजरेगा तरक्की का मार्ग

Tue, 03 Mar 2015 12:39 AM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
The route will pass through agricultural development

विज्ञापन
तरक्की और आर्थिक उन्नयन कृषि क्षेत्र से ही आरंभ होगा। कृषि क्षेत्र में जब तक स्वावलंबन नहीं होगा तब तक देश की उन्नति नहीं होगी। स्वावलंबी बनाने के लिए हमे जेहाद छेड़ना होगा।

लोगाें की मानसिकता को बदलना होगा। यह बात जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में उप्र सहभागी वन प्रबंध एवं निर्धनता उन्मूलन परियोजना के वार्षिक समीक्षा बैठक और कार्यशाला में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी योजना आमूल-चूल परिवर्तन नहीं ला सकती।

उद्यम के लिए रास्ता खोलने की जिम्मेदारी तंत्र की है, लेकिन करना आप लोगोें को है। वन विभाग एनआरएलएम के माध्यम से स्वयं समूहों को बड़े उद्योग के रूप में विकसित करे जिससे छोटे-छोटे कार्यक्रमों का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप जलाकर किया। सीडीओ अमित कुमार सिंह, जापान से आए परियोजना प्रबंध सलाहकार और टीम लीडर डा. वात्रु यामामोटो, परियेाजना प्रबंध के प्रशिक्षण विशेषज्ञ सुदर्शन डे, मुख्य वन संरक्षक के प्रवीण राव का स्वागत प्रभागीय वनाधिकारी भरत लाल ने बुके देकर किया।


 स्वयं समूह की कार्यकत्रियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ईओसी संजय शुक्ला और विनय प्रताप सिंह ने वार्षिक समीक्षा का उद्देश्य समझाया।

प्रभागीय वनाधिकारी केके पांडेय ने विशेष संबोधन में जेआईसीए परियोजना का उद्देश्य और महत्व बताया। प्रभागीय वनाधिकारी भरत लाल ने वार्षिक समीक्षा का उद्ेश्य और महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा. एसपी सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed