फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The robbers were arrested gang members

दबोचे गए लुटेरे गिरोह के सदस्य

Fri, 15 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 15 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The robbers were arrested gang members
पुलिस ने लालगंज थाना क्षेत्र के चितांग तिराहे के पास से ट्रक चालक को लूटने वाले एक गिरोह के तीन महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जब दो फरार कहो गए।  पकड़े गए गिरोह के सदस्य महिलाओं को मोहरा बनाकर 12 दिसंबर की रात लालगंज के पास एक ट्रक चालक को रोका और चाकू दिखाकर उसके पास मौजूद पैसा व सामान लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये बातें पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन



एसपी ने बताया वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित तोफापुर गांव निवासी राकेश यादव पुत्र मिठाई ट्रक मालिक है। गत दिनों चालक के मौजूद न रहने पर राकेश खुद ट्रक चलाते हुए नागपुर माल लोड करने पहुंचा गया। वहां से सादा पेपर लोडकर बनारस आ रहा था। 12 जनवरी की रात जैसे ही लालगंज बैंक के पास पहुंचा कि एक युवती एक महिलाओं के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। दोनों के इशारा करने पर चालक ने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रोकते ही महिलाओं ने मिर्जापुर जाने की बात बताते हुए केबिन में बैठ गईं। जंगल में गाड़ी पहुंचने पर महिलाओं ने गाड़ी रोकवा ली। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे गिरोह के चार सदस्य धारदार हथियार लेकर पहुंचे गए और चालक को धमकाते हुए उसके पास मौजूद 24 हजार रुपया, दो एटीएम, तीन डीजल कार्ड, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


 घटना के बाद चालक पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि लूट की खबर लगते ही मैने शहर कोतवाल सुरेंद्र तिवारी व लालगंज थानाध्यक्ष रविंद्र यादव तथा हलिया थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। गठित टीम सुरक्षा रसी में लगी थी कि गुरुवार को सूचना मिली की लूटरों को गैंग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए चितांग तिराहे पर खड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक लूट का एक गिरोह महिलाओं को मोहरा बनाते हुए उन्हें सड़क किनारे खड़ा कर रास्ते से आने जाने वाले ट्रकों को रोकवाता है। चालक जैसे ही महिलाआें के लालच में फंसकर ट्रक रोकता है तो उनके साथ मौजूद युवक चालकों को ब्लैकमेल कर तथा हथियार के बल पर लूट लेते हैं। लूटने के बाद चालक भी बदनामी के डर से कही शिकायत नहीं करते और चले जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed