फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The reported releases of water to neighboring states

पानी छोड़ने की सूचना पड़ोसी राज्यों को भी दें

Wed, 24 Jun 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 24 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
The reported releases of water to neighboring states
मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग से संबंधित बैठक की गई। इसमें अंतर्राज्यीय बाढ़ की तैयारियों पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने मुख्य अभियंता सोन को निर्देशित किया कि बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियां आवश्यक रणनीति के तहत पूरा करें।
विज्ञापन


उन्होंने बेलन नदी पर बनाए गए सिरसी, मेजा, अदवा बांधो के भराव एवं उससे छोड़े गए जल प्रवाह की जानकारी मध्य प्रदेश को भी देने का निर्देश दिया।

मंडलायुक्त अनिल कुमार ने सिंचाई विभाग विंध्याचल मंडल के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि वे बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा करें तथा आवश्यक बांधों का भी निरीक्षण करें।
विज्ञापन


उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल इलाहाबाद को भी बाढ़ से निपटने की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने सिरसी, मेजा तथा अदवा बांध जलाशय भराव सारिणी एवं आपरेशन मैनुअल, मध्य प्रदेश को उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

 बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने स्थापित सूचना केंद्रों, वायरलेस स्टेशन, टेलीफोन बूथ, ईमेल, फैक्स आदि की जानकारी प्राप्त की तथा उसके सुचारू व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेलन नदी पर बाढ़ आ जाने पर राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए जेसी प्लान की भी बिंदुवार व्यापक समीक्षा की एवं सभी अधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा।


इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन रामचंद्र, मुख्य अभियंता सोन ओपी श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विंध्याचल मंडल ओम वर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई इलाहाबाद संग्राम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed