फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The reason for the death of the soldier is not clear, it remains safe

सिपाही के मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा रखा गया सुरक्षित

Tue, 01 Dec 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
The reason for the death of the soldier is not clear, it remains safe
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवां पहाड़ी पर रविवार की भोर हेड कांस्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। उसके मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके चलते बिसरा सुरक्षित रख दिया गया है। जमालपुर पुलिस ने मामले की जांच चंदौली के चकिया थाने को स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के कौड़िहार निवासी 42 वर्षीय शशिकांत सिंह जौनपुर के सराय ख्वाजा थाने पर 2015 से हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 27 नवंबर को वह छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार की दोपहर दो बजे चकिया निवासी किसी का फोन हेड कॉन्स्टेबल शशिकांत सिंह के मोबाइल पर आया। जिसके बाद वह अपनी कार लेकर घर से निकल गया, देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। उनके मोबाइल पर फोन किया, पर फोन नहीं उठा। देर रात दो बजे चकिया पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। परिजन शशिकांत को ढूंढते हुए शेरवां बाजार जमालपुर आए। बाजार में सहज जनसेवा केंद्र के पास लाल रंग की कार खड़ी मिली। इसके बाद इनके भाई विजयकांत सिंह ने थाना जमालपुर पर आकर घटना की पूरी जानकारी दिया। थाना प्रभारी जमालपुर ने कांस्टेबल के मोबाइल नंबर का सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन प्राप्त कर शेरवां पहाड़ी पर गए। जहां लगभग दो किमी अंदर जाने पर शेरवां पहाड़ी पर शशिकांत सिंह का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेजा गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके बाद बिसरा को सुरक्षित रख दिया गया है। जमालपुर थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि परिवार की ओर से सिर्फ पोस्टमार्टम कराने को कहा गया था। कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है। चंदौली के चकिया थाने में गुमशुदगी दर्ज है, मामले की जांच चकिया थाने को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed