फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The public's inclination is increasing rapidly towards Congress

Mirzapur News: जनता का रुझान कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ रहा

Thu, 11 Sep 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The public's inclination is increasing rapidly towards Congress
संगठन सृजन के तहत छानबे में कांग्रेस की बैठक को संबो​धित करते पार्टी जिलाध्यक्ष डा. ​शिवकुमार स
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से छानबे ब्लॉक मंडल में बुधवार को संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला कोऑर्डिनेटर बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ रहा है। भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ जुमला के अलावा कुछ नहीं दिया है।
विज्ञापन

कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए जनता से रू-ब-रू होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं। कोऑर्डिनेटर विक्रम पटेल ने कहा कि चुनाव में संगठन के बल पर ही चुनाव जीता जाएगा। छानबे विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। छानबे में जो भी विकास हुआ है कांग्रेस पार्टी के शासन में ही हुआ है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूती से लड़ेगा। कहा कि अपने बूथ के वोटर लिस्ट की जांच कर लें ताकि अगर आपके वोट की चोरी हो रही है तो उसे रोका जाएगा। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि बीजेपी की सरकार लोगों का रोजगार छीनने का काम कर रही है। वोट चोरी करके सरकार बना रही है। इस दौरान जनार्दन पाठक, गुलाब चंद्र पांडेय, जगदीश्वर दुबे, भूपेंद्र शुक्ला, कृष्ण गोपाल चौधरी, रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू थे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed