फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The process of examinations will start in the district next week

जिले में अगले सप्ताह शुरू होगा परीक्षाओं का सिलसिला

Thu, 17 Mar 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The process of examinations will start in the district next week
जिले में 22 मार्च से वार्षिक परीक्षा का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसमें मुख्य रूप से चार परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत 22 मार्च से राजकीय पॉलिटेक्निक की वार्षिक परीक्षा, 24 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा, 26 मार्च से संस्कृत बोर्ड की पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की परीक्षा तथा 28 मार्च से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की आचार्य प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन

22 मार्च से शुरू होने वाली राजकीय पॉलिटेक्निक की वार्षिक परीक्षा में जिले में 1800 विद्यार्थी शामिल होंगे। बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने केंद्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मिर्जापुर, राजकीय पॉलिटेक्निक राजगढ़ तथा विंध्य पॉलिटेक्निक संस्थान के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 24 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 113 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिले के कुल 63860 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार यूपी संस्कृत बोर्ड की 26 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। नगर में बरिया घाट स्थित सनातन भैरव संस्कृत महाविद्यालय, चुनार स्थित भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय तथा ड्रमंडगंज स्थित श्री देवता प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ।इसमें 503 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबंधित संस्कृत महाविद्यालयों की 28 मार्च से आचार्य प्रथम सेमेस्टर व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भी इन्हीं तीन महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्ष के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed