{"_id":"617af8d2e3ef7271123eee23","slug":"the-problem-of-modern-age-is-mental-illness-mirzapur-news-vns619832372","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक दौर की समस्या है मानसिक रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक दौर की समस्या है मानसिक रोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता ने कहा कि आधुनिक दौर में मानसिक रोग समस्या बनकर उभरा है। इसके निदान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
ये बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में आयोजित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य व तंबाकू नियंत्रण जागरूकता शिविर के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि समाज हित में लगातार स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पैदा होने वाली समस्याएं दूर करने के तरीके के बारे में जानकारी दी जा रही है। विभिन्न वर्ग व स्थानों पर कार्यशैली के कारण पैदा हुए दबाव और अन्य चुनौतियों के चलते लोगों में मानसिक रोग एक प्रकार की विकृति बनकर सामने आया है। इस समस्या के निदान के लिए सरकार की तरफ से चिकित्सकीय व्यवस्था के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अधीक्षक डॉ.संजय सिंह ने बताया कि मानसिक रोग जागरूकता से दूर किया जा सकता है। इसके लिए चिकित्सकों की सलाह की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि तंबाकू प्रतिबंधित है। इससे कैंसर जैसी भयानक बीमारियां जन्म ले रही हैं। इसके निदान और नियंत्रण के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। डॉ. रिचा सिंह ने बताया कि तंबाकू से सबसे अधिक मुख कैंसर हो रहा है। डॉ. अशोक यादव ने बताया कि तंबाकू का प्रयोग करना रोग को दावत देने समान है। इसलिए सरकार ने इसे प्रतिबंधित कर रखा है। इस अवसर पर डॉ मनिंदर सिंह, डॉ अशोक यादव, डॉ मनीष उपाध्याय, सुधा मिश्रा, मुकेश सिंह, आनंद सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, भोला गुप्ता आदि मौजूद रहे।